Monday, October 5, 2020

है कोई जवाब?




क्या आपको अंदाज़ा है की PPE कीट पहनकर काम करना कितना मुश्किल होता है?
क्या आप जानते हैं की सभी डॉक्टर अपनी जान को दाव पे लगाके आज मरीजों का इलाज कर रहे हैं?
क्या आप जानते हैं की अब तक 500 से ज्यादा डॉक्टरों की कोरोना से मौत हो चुकी है?
और कया आप जानते हैं की कितना मुश्किल होता है हमारे लिए किसी की मौत देखना, खासकर एक डॉक्टर की।
फिर भी ईस विषय पर सोसाइटी में शर्मसार करने वाला एक सन्नाटा है, जिसके लिए मैंने कुछ चंद पंक्तियाँ लिखीं है।
**********

कहाँ हैं वो थाली बजाने वाले,
कहाँ हैं वो कैंडल जलानें वाले,
कहाँ हैं वो हॉस्पिटल पे फूल बरसाने वाले,
और कहाँ हैं वो डॉक्टरों को भगवान बतलाने वाले।। 

कहाँ मर गए वो नारे लगाने वाले,
कहाँ मर गये ट्विटेर पे वो झूठे आसुं बहाने वाले,
कहाँ मर गए वो अवार्ड्स लौटाने वाले,
और कहाँ मर गए वो TV पे चिल्लाने वाले।। 

क्या डॉक्टर आज बन गए हैं इतने लाचार,
की नहीं मच रहा उनकी मौत पे कोई हाहाकार,
क्यों नहीं हो रहा सोशल मीडिया पर इसका भी प्रचार,
और क्यों नहीं लगाता अब कोई सरकार से गुहार ।। 

अभी भी नहीं जागे तुम, तो देश एक दिन रोयेगा,
एक एक करके जब वो अपने, काबिल डॉक्टरों को खोयेगा,
अगर मरते रहे युहीं सबकी जान बचाने वाले,
तोह कैसे कोई इंसान यहाँ सुकूँ की नींद सोयेगा,
तोह कैसे कोई इंसान यहाँ सुकूँ की नींद सोयेगा ।।